Thursday, October 8, 2026

Duniya Shayari In Hindi – दुनिया पर हिंदी शायरी

 सौ बार चमन महका सौ बार बहार आई,

दुनिया की वही रौनक दिल की वही तन्हाई.


ऐसे भी मोहब्बत की सज़ा देती हैं दुनिया,

मर जाएँ तो जीने की दुआ देती हैं दुनिया.


प्यार वो नहीं जो दुनिया को दिखाया जाए,

बल्कि वो हैं जो दिल से निभाया जाए.


सौ बार चमन महका सौ बार बहार आई

दुनिया की वही रौनक दिल की वही तन्हाई –


तेरे लिए दुनिया छोड़ दी हैं,

तुझपे ही साँस आके रुके,

मैं तुझको कितना चाहता हूँ

ये तू कभी सोच ना सके.


एक नफरत ही नहीं दुनिया में दर्द का सबब फ़राज़

मोहब्बत भी सकूँ वालों को बड़ी तकलीफ़ देती है


आबाद है यह ख़ाना-ए-दिल इक ख़याल से

दुनिया के हादसे इसे वीराँ न कर सके


दुनिया का उसूल हैं, जब तक काम है,

तब तक नाम हैं वरना दूर से ही सलाम हैं.


खामोश क़हक़हों में भी गम देखते रहे,

दुनिया न देख पाई जो हम देखते रहे।


दुनिया से निराली है “नज़ीर” अपनी कहानी

अँगारों से बच निकला हूँ फूलों से जला हूँ


पत्थर की दुनिया ज़ज्बात नहीं समझती,

दिल में क्या है वो बात नहीं समझती,

तन्हा तो चाँद भी है सितारों के बीच

पर चाँद का दर्द वो रात नही समझती.


जाते जाते दुनिया से ये काम कर गये,

हम मरते मरते ये दिल आपके नाम कर गये.


ये दुनिया बड़ी मदारी हैं,

रोज नये करतब सिखाती हैं.


पहले से मरासिम ना सही फिर भी कभी तो

रस्म-ओ-रह-ए-दुनिया ही निभाने के लिये आ


दुनिया का कोई हादसा ख़ाली नहीं मुझ से

मैं खाक़ हूँ मैं आग़ हूँ पानी हूँ हवा हूँ


आग दुनिया की लगाई हुई बुझ जाएगी

कोई आँसू मिरे दामन पे बिखर जाने दे


खुशनसीब होते हैं बादल,

जो दूर रहकर भी जमीन पर बरसते हैं,

और एक बदनसीब हम हैं

जो एक ही दुनिया में रहकर भी मिलने को तरसते हैं.


जालिम दुनिया में जरा संभल कर रहना मेरे यार,

यहाँ पलकों पे बिठाया जाता हैं नजरों से गिराने के लिए.


दुनिया का बोझ जरा दिल से उतार दे,

छोटी सी जिन्दगी हैं हंस के गुजार दे.


साँथ चलना है तो फिर छोड़ दे सारी दुनिया

चल न पाए तो मुझे लौट के घर जाने दे

No comments:

Post a Comment

thank u for reading my blogs